टीकमगढ़: गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर बुधवार शाम करीब 7:00 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मामबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के युवा नेता पार्थ सिंह जू देव ने कहा कि आज हम लोग गांधी चौराहे पर उपस्थित हुए हैं मन बहुत दुखी है देश के लिए बहुत बड़ी क्षति हुई है।