टीकमगढ़: अनंतपुरा में पिता पर बेटे ने की मारपीट, देहात थाने में शिकायत दर्ज
अनंतपुरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम गणेश अहिरवार निवासी अनंतपुरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ उसके ही छोटे बेटे ने आपसी बात को लेकर मारपीट की जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने घटना की शिकायत देहात थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।