टीकमगढ़: देहात थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा बच्चों महिलाओं बालिकाओं पर घटित होने वाले अपराधों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा थाना के अपराध क्रमांक 65/25 में आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोपी हरिकिशन रजक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।