टीकमगढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में मरने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में गुस्सा है। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीकमगढ़ शहर के अस्पताल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मामबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों शांति थी।