पटोरी रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम अनिल सौर निवासी इमलिया गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से अपने गांव से पटोरी गांव जा रहा था, रास्ते में पटोरी रोड पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।