टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब के पास बाईपास पर मिला युवती का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब सागर बाईपास पर एक युवती मृत अवस्था में मिली है। युवती का नाम रानी रैकवार निवासी टीकमगढ़ बताया गया है। परिजन ने बताया कि 2 पहले बाजार गई थी और लापता हो गई थी। इसके बाद उनको सूचना मिली कि युवती महेंद्र सागर तालाब सागर बाईपास पर मृत अवस्था में डली हुई है।