बाराहाट प्रखंड में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक आयोजित, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आम लोगों को जागरूक करने की अपील
बाराहाट प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाराहाट की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंड के सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान योजना के उद्देश्य, लाभ एवं पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे स्वयं भी योजना के प्रति जागरूक रहें तथा आम लोगों को इसके लाभों की जानकारी दें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि अपने रिश्तेदारों, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी योजना की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 25, 2026