*कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पांच बच्चियों का यूडीआईडी कार्ड पंजीयन व चिकित्सीय जांच संपन्न*
जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, महिला एवं बाल विकास निगम बांका की विशेष पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बांका की बच्चियों के लिए यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के पहले चरण में विद्यालय की पांच छात्राओं—राधिका कुमारी, बिजली कुमारी, सृष्टि कुमारी, वीणा कुमारी एवं बीना कुमारी का पंजीयन कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में सभी बच्चियों की स्वास्थ्य जांच और संबंधित दस्तावेजी व तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय के कर्मियों का विशेष योगदान रहा। कर्मियों ने ऑनलाइन पंजीयन, आधार एवं दस्तावेज सत्यापन तथा चिकित्सकीय जांच के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई। यूडीआईडी कार्ड बनने से बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाली लाभ सुलभ हो सकेगा।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 25, 2026