कोल: दुबे पड़ाव पर घर में खड़ी बाइक को आग लगाकर अज्ञात व्यक्ति हुआ फरार, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 दुबे पड़ाव पर घर में खड़ी बाइक को आग लगाकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। मकान स्वामी अनिल शर्मा के बताए अनुसार वह अपने अन्य दूसरे मकान में रहते हैं। इस मकान में उनकी बाइक खड़ी रहती है। शुक्रवार को जब अनिल अपने घर आए तो देखा की बाइक जल चुकी थी और घर का विद्युत मीटर भी जल चुका था। पीड़ित ने पुलिस से मामले में शिकायत की है।