कोल: यूपी दिवस पर अलीगढ़ को 13.93 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिली, हैबिटेट सेंटर में हुआ कार्यक्रम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 हैबिटेट सेंटर में यूपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। यूपी दिवस पर महापौर प्रशांत सिंघल ने अलीगढ़ को 13 करोड़ 93 लाख रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान अन्य विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए और सूचना विभाग व नगर निगम के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।