कोल: भीलवाड़ा में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की DDU अस्पताल अलीगढ़ में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 भीलवाड़ा में सडक हादसे में घायल हुए व्यक्ति की DDU अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय जसवंत भीलवाड़ा में टायर फैक्ट्री में काम किया करते थे। बीते दिनों जसवंत फैक्ट्री के खाना लेने के बाद अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे। तेज़ रफ़्तार कार ने जसवंत को टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हुए थे। DDU अस्पताल में इलाज चल रहा था जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।