कोल: बोनेर में दबंग व्यक्ति पर पुलिस के माध्यम से अस्पताल संचालक को उठाने का आरोप, SSP से की गई शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 बोनेर में दबंग व्यक्ति पर पुलिस के माध्यम से अस्पताल संचालक को उठा कर ले जाने का आरोप लगा है। अस्पताल संचालक गुरुवार शाम अपने हॉस्पिटल पर थे। स्थानीय एक दबंग व्यक्ति अपनी निजी गाड़ी में पुलिस को हॉस्पिटल लेकर आया। आरोप कि इस दौरान दबंग व्यक्ति पुलिस के माध्यम से अस्पताल संचालक को उठा कर ले गए है।