कोल: गढ़िया भोजपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2025 गढ़िया भोजपुर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय रचना की शादी 6 माह पूर्व गढ़िया भोजपुरी निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक रचना के पति शादी के बाद से ही गुजरात में रहकर काम करते हैं। गुरुवार शाम रचना ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।