लालगंज: बसुहरा गांव के बंहैता टोला की 16 वर्षीया किशोरी अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिरी, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
हलिया के बसुहरा गांव के बंहैता टोला निवासिनी 16 वर्षीया अंजना कुमारी की बुधवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजना घर से कुछ दूरी पर सामान लेने जा रही थी इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह सड़क पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी समाजसेवी ने बुधवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बताया कि अचानक गश्त खाकर सड़क पर गिरने से अंजना कुमारी की मौत हो गई है।