चकरनगर: जनगणना प्रशिक्षण के लिए जीजीआईसी का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सुचारु संचालन के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चकरनगर का बुधवार दोपहर 12 बजे निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के लिए विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। तहसीलदार सुनील तिवारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रधानाध्यापिका आराधना झाँ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।