घाटशिला: पावड़ा पंचायत में पुराना यूबीआई बैंक मोड़ से आमईनगर पुलिया तक पथ निर्माण की निविदा मिलने पर झामुमो ने बांटे लड्डू
पावड़ा पंचायत अंतर्गत पुराना यूबीआई बैंक मोड़ से आमईनगर पुलिया तक पथ निर्माण की निविदा निकालने की खुशी में मंगलवार की दोपहर 2 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैंक मोड़ पर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। इस संबंध में झारखंड श्रमिक संघ के घाटशिला अध्यक्ष काजल डॉन ने बताया कि यह रोड की प्रककलित राशि 57 लाख 30 हजार 9 सौ रुपए की है। इस रोड की स्थिति काफी जर्जर है।