घाटशिला: देवली-पुखुरिया गांव में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
घाटशिला प्रखंड के बांकी पंचायत अन्तर्गत देवली-पुखुरिया गांव में जरूरतमंदों के बीच घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं जमशेदपुर के जिप सदस्य कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में सोमवार की दोपहर ढ़ाई बजे 110 कम्बल का वितरण किया गया। दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम का संचालन पंचायत के मुखिया फागू सोरेन और उपमुखिया बिशु टुडू ने किया।