घाटशिला: घाटशिला कॉलेज परिसर में पर्यावरण मित्र घाटशिला के रविवारीय पौधारोपण कार्यक्रम में एनएसएस ने पौधे लगाए
पर्यावरण मित्र घाटशिला ने अपने रविवारीय विशेष पौधारोपण के तहत रविवार की शाम 5 बजे डॉ संदीप चंद्रा और प्रो इंदल पासवान के नेतृत्व में घाटशिला कॉलेज परिसर में कुछ फूलदार और सजावटी पौधे लगाए। प्रो इंदल पासवान ने प्राचार्य से आग्रह किया है कि सभी शिक्षकों से अपील करें ताकि सभी शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ सप्ताह में एक दिन परिसर स्वच्छ और सुंदर बनाए।