घाटशिला: 3 जनवरी से पूर्वी सिंहभूम में 18वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता होगी शुरू, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी
पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो संघ की ओर से पहली बार मऊभंडार मैदान में 18वां राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से शुरू होगा। उक्त बातें आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार की दोपहर साढ़े तीन बजे पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 17 जिले की लगभग 300 महिला प्रतिभागी शामिल होगी।