घाटशिला: घाटशिला के कसीदा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला घायल, एमजीएम अस्पताल रेफर
घाटशिला थाना क्षेत्र के कसीदा गांव के समीप सोमवार की शाम 6 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ विकास मार्डी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया गंभीर चोट लगी है।