कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील में खाद की किल्लत से किसान परेशान, 25 दिन पिछड़ी बुवाई, चना-मटर की खेती छूटी
कुलपहाड़ तहसील में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को 21 में से केवल पांच साधन सहकारी समितियों जैतपुर, पनवाड़ी, देवगनपुरा, महोबकंठ और बैंड़ो में 3900 बोरी एनपीके खाद वितरित की गई। खाद लेने के लिए करीब 10 हजार किसान कतारों में लगे रहे। बुवाई पहले ही 25 दिन पिछड़ चुकी है। देरी के चलते किसान अब चना-मटर की जगह गेहूं बोने को मजबूर हैं।