हरिद्वार: बरसाती नदी में नहाने गए 3 किशोर डूबे, 2 को बचाया गया, तीसरे की तलाश जारी, रौशनाबाद में नवोदय नगर में बरसाती नदी की घटना
गुरुवार शाम रौशनाबाद के नवोदय नगर में बरसाती नदी में तैरने गए तीन किशोर डूब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने दो किशोर को सकुशल रेस्क्यू कर लिया जबकि एक किशोर अभी भी लापता है। यहां बरसाती नदी में तीन दोस्त नहाने गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लापता हुए तीसरे किशोर की तलाश की जा रही है।