हरिद्वार: नैना साहनी तंदूर कांड को लेकर दिए बयान पर महिला कांग्रेस में आक्रोश, रानीपुर मोड़ पर फूंका भाजपा सांसद का पुतला
नैना साहनी तंदूर कांड को लेकर भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दिए बयान पर महिला कांग्रेस में आक्रोश है। आज रानीपुर मोड़ पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला फूंका और उनके बयान को महिलाओं का अपमान बताया। साथ ही उन्होंने उनके बयान पर माफी मांगने की मांग भी की। बता दे कि एक दिन पहले तंदूर कांड को लेकर सांसद द्वारा बयान दिया गया था।