हरिद्वार: ऋषिकुल तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक गुरुवार शाम चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 20 अतिक्रमण हटाये गए, 6 के चालान
गुरुवार शाम एक बार फिर नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ डंडा चल। इस दौरान ऋषिकुल तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। सड़क किनारे अस्थाई दुकानों को जहां हटाया गया वहीं अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई की गई। बेहद व्यस्त क्षेत्र में 20 अतिक्रमण हटाए गए जबकि 6 के चालान किए गए। आगामी कावड़ मेले के चलते ये कार्रवाई की गई है।