हरिद्वार: OTT के इस दौर में भी है फिल्मों का अपना महत्व, प्रेस क्लब पहुंचे हास्य अभिनेता हेमंत पांडे का बयान
गुरुवार को हास्य अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। हेमंत पांडे इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हरिद्वार में हैं। पत्रकारों से बात करते हुए हेमंत पांडे ने कहा कि वे मूलतः कुमाऊं के रहने वाले हैं और मायानगरी तक का सफर उन्होंने बहुत ही संघर्षों से किया है। उन्होंने कहा कि OTT के इस दौर में भी फिल्मों का अपना महत्व है।