हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मायापुर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 3 साल पूरा होने पर धामी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मायापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तीन साल पूरे होने पर धामी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीन सालों में कई कड़े निर्णय लिए हैं। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। उसके अलावा प्रदेश में कठोर नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किए गए हैं।