हरिद्वार: 318 ग्राम चरस के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल पुल से एक युवक किया गिरफ्तार, स्कूटी भी की सीज
गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल पुल से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 318 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी अंकित शर्मा खन्ना नगर का निवासी है।