घैलाढ़: घैलाढ़ में 15 घंटा विद्युत आपूर्ति रही बाधित, परेशानी
घैलाढ़ में आंधी और बारिश के कारण बिजली गुल हो जाने के 15 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुआ. तूफान बारिश के कारण पावर ग्रिड बलुआहा से भतरंधा परमानपुर, बरदाहा, मोहनपुर, जागीर, चकला, झिटकिया, बनचोलहा, पथराहा घैलाढ, इनरवा, सहित दर्जनों गांवों का बिजली आपूर्ति बाधित रहा. बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को घरेलू कार्यो के साथ साथ अन्य कार्य करने में कठिनाई हुई.