घैलाढ़: औराही गांव के पास से साढ़े 22 लीटर देसी शराब के साथ बाइक जप्त, तस्कर फरार
औराही गांव के पास से साढ़े 22 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जप्त किया गया. जबकि शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. इस बाबत पीटीसी शशि रंजन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घैलाढ़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर वार्ड संख्या 11 निवासी संतोष शर्मा बाइक से शराब लेकर चित्ती से चरैया चौक के तरह जा रहा है.