घैलाढ़: घोपा में बाइक छिनने के दौरान ग्रामीणों के कारण अपराधी बाइक छोड़कर भागा
परमानंदपुर थाना क्षेत्र के घोपा गांव के विश्वकर्मा चौक के समीप भतरंधा से घैलाढ़ जाने वाली सड़क में एक अपाचे गाड़ी पर तीन अज्ञात अपराधी ने बाइक छीनने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों की मदद के कारण अपराधी को अपना बाइक छोड़कर भागना पड़ा. पुलिस ने अपराधी की बाइक को अपने कब्जे में लेकर बाइक मालिक की पहचान के प्रयास में जुट गई है.