घैलाढ़: बरदाहा में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष से एक- एक घायल
बरदाहा गांव वार्ड नंबर 12 में घर के सामने बिजली पोल से बिजली कनेक्शन लेने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्ष से एक- एक व्यक्ति घायल हो गए. जिसको लेकर दोनों पक्ष ने परमानंदपुर थाना में आवेदन दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी.