घैलाढ़: परमानपुर गांव में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या
परमानपुर गांव के एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. बताया गया कि मृतक युवक ने परमानपुर गांव वार्ड नंबर 13 में आत्महत्या की. जिसकी पहचान परमानपुर वार्ड नंबर 13 निवासी अरुण यादव का 18 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर कुमार के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि युवक ने आम के पेड़ में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.