घैलाढ़: घैलाढ़ पूर्वी टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष से दो घायल
घैलाढ़ पूर्वी टोला वार्ड नं 05 में एक विवादित जमीन में शौचालय को लेकर दो सगे भाई के साथ जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. बताया गया कि घैलाढ़ पूर्वी टोला निवासी देवो पंडित और शिवो पंडित दोनों सगे भाई है.