पंचायत उप निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
डिंडौरी जिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जनपद पंचायत करंजिया के क्षेत्र क्रमांक 10 में जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत गोपालपुर और समनापुर की ग्राम पंचायत कोकोमटा में सरपंच पद के लिए मतदान हुआ। वहीं अमरपुर की ग्राम पंचायत बोधघुंडी में सरपंच तथा ग्राम पंचायत बटिया के वार्ड क्रमांक 11 में पंच पद के लिए मतदान कराया गया।
कोकोमटा मतदान केंद्र पहुंचीं कलेक्टर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान व्यवस्था और प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्वाचन दलों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराया।
#Dindori #PanchayatElection2026 #DindoriNews #MPNews #BreakingNewsIndia