*पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने जिलेवासियों को दिया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*
*सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का दिया संदेश*
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने जिले के समस्त नागरिकों को नवरात्रि एवं विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि शक्ति, भक्ति और आस्था के पर्व नवरात्रि तथा विजयादशमी का पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने कहा कि नवरात्रि पर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ शक्ति, साहस, सकारात्मकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। वहीं दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से सत्य, धर्म, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही समाज में एकता, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #SPdindori #Navratri #Dussehra #Vijayadashami #FestivalGreetings #VictoryOfGoodOverEvil #TruthAndRighteousness #PeaceAndHarmony #UnityAndBrotherhood #JansamparkDindori
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026