*कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित*
*लोकसेवकों में सेवाभाव विकसित करने और कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायित्व बढ़ाने पर दिया जोर*
भारत सरकार के निर्देशानुसार क्षमता विकास आयोग द्वारा तैयार कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत लोकसेवकों में सेवाभाव विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र जाटव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, बीएसी, सीएसी तथा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आंतरिक शक्ति एवं पदीय शक्ति की अवधारणाओं से अवगत कराया गया। साथ ही, अच्छे कार्यों से प्राप्त होने वाले आंतरिक एवं बाह्य फल को पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य लोकसेवकों को अपने दायित्वों के प्रति सजग बनाना, कार्यों में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करना रहा।
सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र जाटव ने कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम को संकुल स्तर पर प्रभावी ढंग से आयोजित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र कुमार राजपूत एवं श्री संतोष बनोटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, डीपीसी श्री अमित गोलिया, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री दीपक साहू तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग श्री पी.एस. राजपूत उपस्थित रहे।
#KarmayogiKartavya #CapacityBuilding #PublicService #GoodGovernance #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #TribalWelfare #JansamparkDindori #CollectorDindori #MissionKarmayogi
13 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026