घाटोल: पंचायत समिति घाटोल की सरकारी जीप की नीलामी, नकारा जीप दौड़ाने को लेकर 25 अगस्त को पब्लिक एप पर हुआ प्रसारण
पंचायत समिति घाटोल में सरकारी जीप की नीलामी 1लाख 81 हजार मे होने का मामला सामने आया है। उक्त जीप लंबे समय से नकारा थी उसके वावजूद भी नियमों को ताक पर रखकर उसे सड़को पर दौड़ाया जा रहा था। इस मामले को लेकर 25 अगस्त को पब्लिक एप पर खबर का प्रसारण किया गया था। जिस पर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार इस जीप की नीलामी की गई है।