घाटोल कस्बे में 17 से 22 फरवरी तक आयोजित महाकालेश्वर महादेव मंदिर एवं अम्बे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व स्वर्णशिखर महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे इस धार्मिक आयोजन मे प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिकरत की और पूजन विधि मे भाग लिया। इस दौरान घाटोल कस्बे के सर्व समाज के समाजजनों और भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व सीएम राजे का जोरदार स्वागत किया।