घाटोल उपखण्ड के भमरियापाडा गांव मे शादी समारोह में गए युवक पर जानलेवा हमला, चांदी का कड़ा और दस हजार रुपया नगदी, व मोबाईल लूटने के का मामला सामने आया हे। बुधवार दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी अनुसार लूट और हमले का आरोप लगाते हुवे घटना को लेकर प्रार्थी देवीलाल निनामा निवासी बूढ़ा, थाना मोटागांव, ने घाटोल थाने मे पांच जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी हे।