घाटोल कस्बे में 17 से 22 फरवरी तक आयोजित महाकालेश्वर महादेव मंदिर एवं अम्बे माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व स्वर्णशिखर महोत्सव के तहत सोमवार को धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गरुड़ जी का उत्थापन विधि-विधान से संपन्न हुआ।प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पंड्या के मुख्य आचार्यत्व में कार्यक्रम आयोजित हुवा।