आज दिनाँक 12.09.2026 को उपविकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवम सभी कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ आंगनवाड़ी, मिशन कायाकल्प ,वृक्षारोपण एवम रूरल हाट की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक की जिसमे सभी नए आंगनवाड़ी का सर्वे दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निदेश दिया।मिशन कायाकल्प अंतर्गत विभागीय मार्गदर्शन के अनुरूप योजनाओं के चयन में प्राथमिकता देने हेतु निदेशित किया गया है।वृक्षारोपण की योजनाओं को प्रारंभ करने में अगले दो दिनों के अंदर सत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निदेशित किया गया।सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि मिशन कायाकल्प हेतु चयन किये जा रहे एक एक योजनाओं का अपने स्तर से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।