“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
---
शिविर में 556 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
---
नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया है। शिविर में छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम चिंचगोहन एवं नगरीय क्षेत्र के पुरानी अनाज मंडी खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क जांच, उपचार किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि शिविरों में कुल 556 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया हे। जिसमें चिचगोहन में 255 व मंडी परिसर खंडवा में 301 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 244 मरीजों की उच्च रक्तचाप मधुमेह, 65 की हीमोग्लोबिन, 50 की एच आई वी तथा 47 मरीजों की सिकलसेल की जांच की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान तहत टीबी के संभावित 147 मरीजों के हैंड हेल्ड मशीन द्वारा एक्स रे किए गए साथ ही 44 मरीजों के स्फूटम सैंपल लिये। आयुष्मान भारत योजना तहत 54 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 57 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। शिविर में खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, महापौर श्रीमती अमृता यादव द्वारा शिविर व प्रदर्शनी का निरिक्षण किया। चिचगोहन शिविर में सांसद श्री पाटील व पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे द्वारा टीबी के मरीजों को फूड बास्केट वितरित किये। इस दौरान जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ रश्मि कौशल, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के सेठिया डॉ प्रवीण बिरला उपस्थित थे। शिविर में चिकित्सक, सी एच ओ, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व अधिकारी कर्मचारी ने सेवाएं दी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Khandwa
28 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026