सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में 3 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान–श्रमदान एवं स्वच्छता” अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, श्रमदान एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने नए भवन, साइकिल स्टैंड, पुराने भवन तथा विज्ञान भवन परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर से कचरे का एकत्रीकरण कर उसका पृथक्करण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने परिसर को प्लास्टिक-मुक्त रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। अभियान में एनसीसी अधिकारी डॉ. एस.एस. डावर, एनएसएस अधिकारी प्रो. राजेश सिसोदिया एवं जिला रेडक्रॉस अधिकारी प्रो. विपिन जैन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान का समन्वय संयोजक डॉ. अर्चना मोरे ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। सेवा और स्वच्छता की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना ही ऐसे अभियानों की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता के संदेश को अपने घर, आसपास के क्षेत्र और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Khandwa