दोंडवाड़ा में दिव्य दूध प्लांट का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण
---
"मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान" के पश्चात दोंडवाड़ा स्थित दिव्य दूध दुर्गा मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स दुग्ध संयंत्र का शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेंद्र सावनेर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दुग्ध संयंत्र में दूध के संग्रहण, चिलिंग, पाश्चुरीकरण, पैकिंग सहित विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। साथ ही दूध से घी, पनीर, मावा, दही एवं लस्सी सहित अन्य दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। दिव्य दूध की ओर से श्री नवनीत अग्रवाल एवं श्री विशाल अग्रवाल ने अतिथियों को पूरे संयंत्र का भ्रमण कराया तथा दूध के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण, विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दुग्ध प्रसंस्करण में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता बनाए रखने के उपायों तथा उत्पाद निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Khandwa