सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
---
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किशोर कुमार सभागृह खंडवा में मंच संस्कार सांस्कृतिक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा सेवा भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे व महापौर श्रीमती अमृता यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना ही अभियान का उद्देश्य है।
खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव कार्यक्रम में कहा नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा अपर कलेक्टर श्रीमती श्रद्धा शुक्ला श्री क्षितिज शर्मा,डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे, सहित जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa