आयुर्वेद दिवस के तहत स्कूलों एवं ग्रामों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-
मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के प्रति किया जागरूक
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में आयुर्वेद दिवस 2026 के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामों में योग, जागरूकता शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं।
आयुर्वेद दिवस 2026 की थीम “Ayurveda for Healthier Tomorrow – Core Vision: One Health, One Future” के तहत आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर योग एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं संबंधित विभागीय अमले की सहभागिता रही।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh