विकसित भारत की संकल्पना को लेकर मॉडल उमावि बल्देवगढ़ में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
--
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने किया प्रेरित
---
विकसित भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने एवं विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्देवगढ़ में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मोतीलाल प्रजापति ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा विकसित भारत की संकल्पना सहित विभिन्न विषयों पर बनाए गए चित्रों को विद्यालय की दीवारों पर प्रदर्शित कर प्रदर्शनी का रूप दिया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने भाषण के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल चौरसिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं, की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर देश की पहचान मजबूत हुई है।
केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों एवं भाषणों की सराहना करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, ज्ञान और सकारात्मक सोच देश के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का प्रजापति, द्वितीय स्थान मयंक प्रताप सेन एवं तृतीय स्थान वर्षा लोधी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी हर्षिता लक्ष्यकार, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से रूबी विश्वकर्मा एवं अनुष्का प्रजापति तथा तृतीय स्थान आंचल प्रजापति ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री अनुराग वर्मा,श्री राजेंद्र तिवारी,जिला परियोजना समन्वयक श्री पी.आर. त्रिपाठी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. अहिरवार, महाविद्यालय प्राचार्य श्री राम सफल अनुरागी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक यादव सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
72 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026