अवैध रेत एवं गिट्टी परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की तड़के कार्रवाई
-
रेत से भरा डंपर एवं गिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के नेतृत्व में खनिज अमले ने सुबह 4 बजे से जिले में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान लार खुर्द के पास खनिज दल को अवैध रूप से रेत से भरा एक डंपर परिवहन करते हुए मिला। खनिज दल द्वारा वाहन का पीछा किए जाने पर चालक डंपर को गांव के अंदर सकरी गली में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। खनिज अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त डंपर को जब्त कर मजना पुलिस चौकी की अभिरक्षा में सौंप दिया।
इसके पश्चात खनिज दल द्वारा बल्देवगढ़ क्षेत्र में जांच की गई। यहां अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। दोनों वाहनों को जब्त कर बल्देवगढ़ पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
56 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026