जगदलपुर: महापौर और निगम आयुक्त ने दलपत सागर का किया निरीक्षण, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से होगी सफाई
आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग और पौंड मैन रामवीर तंवर के मार्गदर्शन में दलपत सागर के सफाई की होगी शुरुआत। उपरोक्त जानकारी महापौर संजय पांडे ने सोमवार शाम 4:00 बजे दलपत सागर के अवलोकन के दौरान कही। इस तारतम्य में नगर निगम आयुक्त श प्रवीण कुमार वर्मा एवं कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज सहित निगम के अन्य अधिकारिओं ने दलपत सागर का अवलोकन किया।