जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में हुई भर्तियों में गड़बड़ियों को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक ने ही सरकार को घेर लिया। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे “खुला भ्रष्टाचार” करार दिया।